Home LIFESTYLE NEWS HINDI मंत्री पियूष गोयल ने बताया इस फल को ‘लद्दाख का गोल्ड’, जानें...

मंत्री पियूष गोयल ने बताया इस फल को ‘लद्दाख का गोल्ड’, जानें क्या है सी बकथार्न

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूनियन मिनिस्टर पियूष गोयल  ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खास फल का जिक्र किया है, जिसमे नींबू से दस गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। जानें क्या है सी बकथार्न, जिसकी खूबियों की हो रही चर्चा।

गोल्ड का नाम सुनते ही हर किसी का ध्यान चला जाता है। लेकिन इस बार वो ज्वैलरी वाले गोल्ड की बात नहीं कर रहे बल्कि खाने वाले गोल्ड की बात हो रही। दरअसल, यूनियन मिनिस्टर पियूष गोयल ने खास तरह के फल को लद्दाख का गोल्ड बोला। ये फल है सी बकथार्न, जो लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों में उगता है और इस फल को जीआई टैग मिला हुआ है। सी बकथार्न को सुपर फूड माना जाता है। ये ऊंचे, ठंडे, हाई एल्टीट्यूड एरिया में उगने वाला छोटा ऑरेंज कलर का खट्टा फल है, जो एक बेरी है और अपनी न्यूट्रिशनल वैल्यू की वजह से जाना जाता है। इसमे विटामिन सी, मिनरल्स, फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स कंपाउंड्स की मात्रा बाकी फलों की तुलना में काफी ज्यादा होती है।

सी बकथार्न को लद्दाख का गोल्ड क्यो बोला जा रहा?

छोटी-छोटी झाड़ियों में उगने वाला ये फल एशिया के साथ ही यूरोप में भी पाया जाता है। ऑरेंज कलर का ये छोटा-छोटा फल अपने खट्टे टेस्ट के लिए जाना जाता है और ये लद्दाख की नुब्रा वैली के ठंडे सूखे पहाड़ों में पाया जाता है। जिसे लेह बेरी बोला जाता है और इसके ऑरेंज-पीले से कलर की वजह से गोल्डन भी लोकल लोग बोलते हैं। सी बकथार्न को 2023 में जियोग्राफिकल आइडेंटिकेशन टैग मिल चुका है। दरअसल, इस फल में इतने गुण होते हैं कि ये ना केवल सेहत के लिए हेल्दी है बल्कि इसका इस्तेमाल फूड प्रोसेसिंग औ स्किन केयर के लिए भी किया जाता है।

नींबू से 10 गुना ज्यादा विटामिन सी का दावा

सी बकथार्न के लिए दावा किया जाता है कि इसमे नींबू की तुलना में 10 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। एक स्टडी के मुताबिक 100 ग्राम बकथार्न में 275 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। लेकिन इसके साथ ही फल में मौजूद विटामिन सी सी बकथार्न के उगने और उसकी वैराइटी पर निर्भर करता है। अगर नींबू में मिलने वाले विटामिन सी से तुलना की जाए तो दोनों फलों की क्वालिटी पर निर्भऱ करती है। तो सी बकथार्न को सुपरफ्रूट क्यों मानते हैं।

विटामिन रिच है सी बकथार्न

सी बकथार्न में केवल विटामिन सी ही नहीं बल्कि और भी कई विटामिन होते हैं। विटामिन ई, कैरेटोनाइड्स और विटामिन बी भी कई सारे होते हैं। कैरेटोनाइड्स एक तरह का विटामिन ए होता है। इसीलिए सी बकथार्न को विटामिन रिच माना जाता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स कंपाउंड्स भी होते हैं भरपूर

सी बकथार्न में फेनोलिक कंपाउंड, फ्लेवेनॉएड्स, कैरेटोनाएड्स होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टीज रखते हैं। इस फल में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होने की वजह से ही रिसर्चर फंक्शनल फूड की तरह इसे शामिल करना चाहते हैं।

सी बकथार्न में हेल्दी फैटी एसिड होता है

स्टडी में पाया गया है कि सी बकथार्न नें फैटी एसिड कंपोजिशन होता है। इसके बीज और पल्प में अलग-अलग ऑयल होते हैं, जिसमे अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है और इसीलिए सी बकथार्न का इस्तेमाल फूड प्रोडक्ट्स, ऑयल और स्किन केयर फार्मूलेशन में किया जाता है।

सी बकथार्न को खाने का तरीका

भले ही सी बकथार्न में ढेर सारे न्यूट्रिशन कंटेंट हो लेकिन इसे डायरेक्ट खाना आसान नहीं क्योंकि इसका टेस्ट काफी ज्यादा खट्टा होता है। लद्दाख में लोकल लोग इस फल से जैम, जूस, सीरप और कंसन्ट्रेशन बनाकर रखते हैं और खाने में इस्तेमाल करते हैं। जिससे इसके खट्टेपन को बैलेंस किया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN