Home BUSINESS NEWS HINDI शिपिंग कंपनी के शेयरों को खरीदने मची लूट, 14% तक उछला दाम,...

शिपिंग कंपनी के शेयरों को खरीदने मची लूट, 14% तक उछला दाम, Q1 रिजल्ट ने किया निवेशकों को खुश

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Great Eastern Shipping Company Share price: शेयर बाजार के प्रदर्शन के विपरीत ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल तिमाही नतीजों की वजह से दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष के पहले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

बीएसई में आज मंगलवार को यह स्टॉक 1583.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1599.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर जीई शिपिंग कंपनी के शेयरोों के दाम 1435 रुपये था।

70% बढ़ा प्रॉफिट

कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पहली तिमाही के नेट प्रॉफिट में पिछले साल की तुलना में 70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान जीई शिपिंग का कुल लाभ 1309 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 505 करोड़ रुपये रहा था। रेवन्यू के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है। कंपनी की कमाई में 66.90 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

पहले क्वार्टर में यह 2005.40 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष के पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का रेवन्यू 1201.50 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, EBITDA इस बार 1337.70 करोड़ रुपये रहा है।

क्या करें निवेशक

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ग्लोब कैपिटल मार्केट्स ने शॉर्ट-मीडियम टर्म के लिए 1650 रुपये से 1750 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि आज के शेयर प्राइस से अधिक है।

शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में कैसा

पिछले 6 महीने के दौरान जीई शिपिंग कंपनी के शेयरों का दाम 15 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक साल में स्टॉक की कीमतों में 54 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 1798 रुपये और 52 वीक लो लेवल 914.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 21089 करोड़ रुपये का है।

तीन साल में कंपनी के शेयरों का दाम 79 प्रतिशत और 5 साल में 335 प्रतिशत कीमत बढ़ा है।

डिविडेंड भी लगातार दे रही है कंपनी

इस साल अबतक दो बार कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुके हैं। पहले फरवरी में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 9 रुपये का डिविडेंड मिला था। दूसरी बार कंपनी के शेयर 2026 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब एक शेयर पर 11.70 रुपये का डिविडेंड मिला था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN