Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/6_1754568576568_1781689280329_24f96cf7-c450-4d03-affc-62d7f65c8d3e.jpgसलमान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर को अपने पिता से परमिशन लेते हुए देखा जा सकता है। 60 साल की उम्र में भी सलमान अपने पेरेंट्स से इजाजत ले रहे हैं ये बात फैंस को पसंद आ रही है।
बॉलीवुड के दबंग खान अपने पेरेंट्स के सबसे करीब हैं। अक्सर शूटिंग से फ्री वक्त में एक्टर अधिकतर समय अपने पेरेंट्स के साथ ही बिताते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपने पिता सलीम खान से परमिशन लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो फिल्म सिकंदर की रिलीज के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक्टर अपने पिता से कहते हैं कि वो अपने फैंस से मिलकर आ रहे हैं। पिता उन्हें इजाजत देते हैं और वो चले जाते हैं।
पिता से लेते जैन परमिशन
रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो साल 2025 में आई फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च के मौके का है। इवेंट के बाद सलमान खान अपने पिता के पास गए, उन्होंने कहा ‘जरा मैं फैन से मिलकर आता हूं’। इसके जवाब में सीट पर बैठे सलीम खान कहते हैं ‘हां मिल आओ’। वीडियो में उनके साथ खास दोस्त और कंपनी के CEO नदीम कुरैशी भी नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने सलमान को आज्ञाकारी बेटा बताया है। यूजर्स का कहना है कि सलमान 60 साल के हैं और अब भी अपने पिता से परमिशन ले रहे हैं। कुछ यूजर्स ने एक्टर के इस जेस्चर की तारीफ की है और उन्हें एक आदर्श बेटा बताया है।
यूजर्स रिएक्शन
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा है, भाईजान एक आदर्श बेटे हैं और अपने पेरेंट्स का ख्याल रखते हैं। आज की पीढ़ी को उनसे कुछ सीखना चाहिए, एक और यूजर ने लिखा कि सलमान की बात ही अलग है। अन्य यूजर ने लिखा कि सलमान जैसा बेटा बनना चाहिए। वहीं एक यूजर ने सलमान को घर का जिम्मेदार बड़ा बेटा बताया है।
सलमान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी फिल्म मातृभूमि से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। साये कहा जा रहा है कि ये फिल्म 15 अगस्त के मौके पर थिएटर में रिलीज हो सकती है। इसके आलावा सलमान खान साउथ फिल्ममेकर्स के साथ एक खास फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं हुआ है। लेकिन इस फिल्म को SVC 63 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में नयनतारा उनकी लीड हीरोइन होंगी। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर दस्तक दे सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





