Source :- LIVE HINDUSTAN
Redmi Turbo 5 को Amazon पर 19,000 रुपये की छूट के साथ 35,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन में 7540mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है।
दिवाली के मौके पर नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रेडमी का एक पावरफुल फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Redmi Turbo 5 को Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन की लिस्टेड कीमत 54,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस तरह इसकी लिस्टेड कीमत के मुकाबले 19,000 रुपये तक की बचत हो रही है। फोन में 7540mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और MediaTek का पावरफुल प्रोसेसर मिलता है। खास बात है कि इसमें 12GB तक RAM का विकल्प भी दिया गया है।
Redmi Turbo 5 पर क्या है ऑफर?
Amazon की Great Indian Festival Diwali Edition सेल में Redmi Turbo 5 का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 35,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Amazon की अपनी डील लिस्टिंग में भी इस फोन की कीमत 54,999 रुपये से घटाकर 35,999 रुपये बताई गई है। यानी यहां 19,000 रुपये की सीधी कीमत का अंतर देखने को मिला है।
दरअसल, Amazon की सेल में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। ऐसे में इस फोन के साथ 3,000 रुपये के HDFC कार्ड डिस्काउंट और 2,000 रुपये के कूपन डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। हालांकि, इन अतिरिक्त ऑफर्स की एलिजिबिलिटी जरूर चेक कर लें। इन ऑफर्स के साथ ही फोन 35,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है।
ऐसे हैं Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशंस
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। गेमिंग के दौरान हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए इसमें IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है। वहीं, कैमरा की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




