Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- PH Capital Share price: पीएच कैपिटल के शेयर आने वाले दिनों में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे
- कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 10 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है
Bonus Share: 1 साल में 600 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाला स्टॉक आने वाले कुछ दिन में एक्स-बोनस ट्रेड करेगा। कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 10 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। कंपनी के शेयर पहली बार एक्स-बोनस ट्रेड करने वाला है। हम बात करें पीएच कैपिटल की।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट (PH Capital Ltd bonus share record date)
PH Capital Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 10 शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए पीएच कैपिटल ने 7 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों को नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस रहेगा उन्हें हर एक शेयर पर 10 शेयर बोनस मिलेगा।
कंपनी ने लगातार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। पिछले साल यानी 2025 में एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में एक शेयर पर कंपनी ने 0.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में भी कंपनी ने हर एक शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड दिया था।
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (PH Capital Ltd Share price)
गुरुवार को पीएच कैपिटल लिमिटेड के शेयर बीएसई में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1334.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते एक महीने में स्टॉक की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 119 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, 1 साल में स्टॉक का दाम 643 प्रतिशत बढ़ा है। 52 वीक हाई 1348 रुपये और 52 वीक लो लेवल 165.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7883 करोड़ रुपये का है।
दो साल में स्टॉक की कीमतों में 563 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 1804 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को 2113 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। 10 साल में स्टॉक का दाम 5871 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान में सेंसेक्स इंडेक्स में 158 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
कंपनी में प्रमोटर्स में की हिस्सेदारी 72.27 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 27.30 प्रतिशत हिस्सा है। इस कंपनी के प्रमोटर आदित्य हिम्मत बंसाली हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




