Home BUSINESS NEWS HINDI 1 दिन में 99.50% की तेजी, IPO ने किया निवेशकों को मालामाल,...

1 दिन में 99.50% की तेजी, IPO ने किया निवेशकों को मालामाल, अपर सर्किट पर स्टॉक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Teja Engineering Industries IPO listing: कुछ ही कंपनियों की लिस्टिंग शेयर बाजार में ऐसी होती है जैसी तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज की हुई है। कंपनी के शेयरों में महज 1 एक दिन में ही 99.50 प्रतिशत की तेजी इश्यू प्राइस से देखने को मिल चुकी है। जिसकी वजह से निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना हो चुका है।

90% प्रीमियम पर लिस्टिंग (Teja Engineering Industries Share price)

तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग 90 प्रतिशत के प्रीमियम पर हुई है। कंपनी के शेयर एनएसई में आज मंगलवार को 418 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए हैं। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 220 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। लिस्टिंग के कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा गया। तेज खरीदारी की वजह से स्टॉक लिस्टिंग के बाद 5 प्रतिशत की उछाल के साथ 438.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, यह कीमत इश्यू प्राइस की तुलना में 99.50 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के ग्रे मार्केट में अच्छी स्थिति थी। आज का जीएमपी 36 रुपये था। जोकि 16 प्रतिशत के प्रिमियम लिस्टिंग का संकेत दे रहा था। लेकिन कंपनी की लिस्टिंग जीएमपी के अनुमान से भी अधिक हुई है।

कब आया था आईपीओ (IPO News)

यह आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई तक खुला था। कंपनी के आईपीओ का साइज 37.36 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। आईपीओ पर दांव लगाने के निवेशकों के पास 2 जुलाई 2026 तक का मौका था।

Teja Engineering Industries के आईपीओ का प्राइस बैंड 220 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया था। लेकिन रिटेल निवेशेकों को कम से कम दो लॉट पर एक साथ दांव लगाना था। जिसकी वजह से कम से कम 264000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा था।

तीन दिन के ओपनिंग के दौरान आईपीओ को कुल 1.37 गुना सब्सक्राइब किया गया था। नॉन इंस्टीट्यूशनल कैटगरी में 1.81 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.32 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 2023 में हुई थी। कंपनी ऑयल एंड गैस, पावर और एनर्जी सेक्टर में अपनी सर्विसेज देती है। मौजूदा समय में यह कंपनी तमिलनाडु,केरल, कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल में ऑपरेट करती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN