Home BUSINESS NEWS HINDI विदेश से मिली बड़ी डील, ₹20 के इस शेयर में अचानक आई...

विदेश से मिली बड़ी डील, ₹20 के इस शेयर में अचानक आई तेजी! स्टॉक पर टूटे निवेशक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Small-cap Stock: शेयर बाजार में सोमवार को ₹50 से कम कीमत वाले एक स्मॉलकैप शेयर ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस (Blue Cloud Softech Solutions) के शेयर में उस समय तेजी देखने को मिली, जब कंपनी ने पश्चिम अफ्रीकी देश लाइबेरिया सरकार के साथ एक अहम समझौता (MoU) करने की जानकारी दी। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 1.74% तक चढ़कर ₹20 के स्तर पर पहुंच गया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसने लाइबेरिया के पोस्ट्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस मंत्रालय और ग्लोबल काउंसिल फॉर इन्वेस्टमेंट एंड बिजनेस फॉर अफ्रीका (GCIB Africa) के साथ एक समझौता किया है। इस पार्टनरशिप का मकसद लाइबेरिया नेशनल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट (NDIP) को विकसित करना, वित्त उपलब्ध कराना और लागू करना है। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित होगी और देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने पर फोकस करेगी।

कंपनी के अनुसार, सभी जरूरी अध्ययन और अंतिम समझौतों के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए लाइबेरिया के कानूनों के तहत एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) बनाया जाएगा। यही कंपनी इस पूरे प्रोजेक्ट के विकास, फंडिंग, संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगी।

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के सीईओ मुद्रागनम चंद्रशेखर ने कहा कि लाइबेरिया सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि कंपनी के लिए पश्चिम अफ्रीका में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य अफ्रीकी देशों को ऐसा डिजिटल सिस्टम उपलब्ध कराना है, जिस पर वे पूरी तरह भरोसा कर सकें।

आज का शेयर प्रदर्शन

अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक महीने में इसमें करीब 7% की गिरावट आई है, जबकि पिछले 6 महीनों में 4% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। साल 2026 में अब तक यह शेयर करीब 6% कमजोर रहा है और पिछले एक साल में इसमें 41% की गिरावट आई है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर शानदार साबित हुआ है। पिछले 5 सालों में इसने करीब 284% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि लाइबेरिया की यह बड़ी डिजिटल परियोजना कंपनी की कमाई और शेयर के प्रदर्शन पर कितना सकारात्मक असर डालती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN