Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/Box_Office_Colletion_1781658352974_1781658356366_c7ab37cc-027d-4772-a434-8a580a77e313.jpg12 जून को कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ रिलीज हुई है। ऐसे में इन सभी फिल्मों का आपस में जमकर टकराव हो रहा है। इन फिल्मों के रिलीज के पहले भी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में अपना
Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस के लिए ये शुक्रवार काफी खास रहा। एक ही दिन एक दो नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्मों ने थिएटर में दस्तक दी है। 12 जून को कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ रिलीज हुई है। ऐसे में इन सभी फिल्मों का आपस में जमकर टकराव हो रहा है। इन फिल्मों के रिलीज के पहले भी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में अपना कब्जा जाए बैठी हैं। खैर ऐसे में अब इन तीनों ही फिल्मों के मंगलवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं 5वें दिन किसने किसको मात दी।
‘भारत भाग्य विधाता’ के लिए लाखों कमाना रहा भारी
मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के हमलों की घटनाओं को उन हेल्थकेयर वर्कर्स के नजरिए से दिखाती है, जिन्होंने मरीजों की जान बचाने के लिए नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डाली थी। फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं ये इस मूवी को कंगना ने मणिकर्णिका फिल्म्स बैनर के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी किया है। इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी तारीफ की है। हालांकि, ये ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 5 वें दिन 0.65 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘भारत भाग्य विधाता’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 5.55 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें ‘भारत भाग्य विधाता’ का कलेक्शन
| डे 1 | 1.00 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 1.45 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 1.80 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 0.65 लाख रुपये |
| डे 5 | 0.65 लाख रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 5.55 करोड़ रुपये |
‘हॉन्टेड 3डी’ ने की करोड़ों में कमाई
‘भारत भाग्य विधाता’ के साथ ही सेम डे व्रिकम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट’ भी थिएटर रिलीज हुई। ये मूवी दर्शकों को पसंद आ रही है। ‘हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस मूवी में चेतना पांडे, मिमोह चक्रवर्ती, प्रणीत भट्ट और गौरव बाजपाई मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान विक्रम भट्ट, मनीष पी चव्हाण ने किया है। इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी तारीफ की है। हालांकि, ये ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 5वें दिन 2.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘हॉन्टेड 3डी’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 13.35 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें ‘हॉन्टेड 3डी’ का कलेक्शन
| डे 1 | 2.50 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 3.25 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 3.60 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 2.00 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 2.00 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 13.35 करोड़ रुपये |
‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही सही लेकिन सही रफ्तार पकड़े हुए है। Sacnilk के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 5 वें दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का अबतक का कलेक्शन भारत में 8.30 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें ‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन
| डे 1 | 1.15 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 1.85 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 2.50 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 1.15 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 1.65 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 8.30 करोड़ रुपये |
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






