Home मनोरंजन समाचार LockUpp 2: ‘कोई लड़की उस जैसे लड़के से शादी नहीं करेगी’, श्रेया...

LockUpp 2: ‘कोई लड़की उस जैसे लड़के से शादी नहीं करेगी’, श्रेया ने हर्षद चोपड़ा पर लगाए गंभीर आरोप

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/Lock_Upp_1782926429649_1782926433741_47fd7ae1-a66c-4f02-89a5-9c88f12589e3.jpg

Lock Upp Season 2: हर्षद चोपड़ा इस सीजन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में बने हुए हैं। श्रेया कालरा ने अब उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि कोई भी लड़की उन जैसे लड़के से शादी नहीं करना चाहेगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जा रहा रियलिटी टीवी शो ‘लॉकअप’ का दूसरा सीजन और भी दमदार जा रहा है। पिछले सीजन के मुकाबले मेकर्स इस बार और भी बड़ी स्टार कास्ट लेकर आए हैं और हर रोज शो में एक नई कॉन्ट्रोवर्सी नजर आ रही है। हालिया एपिसोड में हमने देखा कि श्रेया कालरा ने खिलाड़ियों पर उन्हें परेशान करने और स्टैंड नहीं लेने का आरोप लगाया था। टास्क जीतने के बावजूद वह इस वीक खतरे में हैं। अभी तक सेफ माने जा रहे हर्षद चोपड़ा ने कहा कि कोई भी श्रेया के लेवल पर नहीं गिर सकता।

‘कोई उस जैसे लड़के से शादी नहीं करेगी’

पामेला और सूफी के बीच हुई बहस के बाद श्रेया भावुक हो गईं और उन्होंने माधुरी से कहा कि गैंग के बाकी लोग इस शो के जरिए किसी भी तरह अपने करियर को वापस पटरी पर लाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। श्रेया ने सीधे तौर पर हर्षद पर निशाना साधा और कहा, “हर्षद को बाहर कोई काम नहीं दे रहा। वह बहुत घमंडी है, यही वजह है कि उसकी शादी भी नहीं हुई है। क्योंकि कोई भी लड़की उसके जैसे लड़के से शादी नहीं करेगी।” बता दें कि पिछले एपिसोड में हर्षद ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की थी।

YRKKH फेम एक्टर ने बताई दिल की बात

एक वक्त पर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लीड एक्टर रहे हर्षद ने कहा, “मैं डेटिंग तो करता हूं, लेकिन फिर धोखा खा जाता है। बोलना कुछ होता है, लेकिन हरकतें कुछ और होती हैं। लोग ना बहुत ज्यादा मतलबी हैं। मैंने वो बेवकूफी महसूस की है, भावनात्मक बहरापन। मैं बोलता रहता हूं, बोलता रहता हूं, लेकिन सामने वाला सुनता और समझता नहीं है। ऐसा लग रहा है कि मैं बात कर रहा हूं, लेकिन सामने वाले को बात सुनाई क्यों नहीं पड़ रही है। तो प्रॉब्लम यह नहीं है कि मैं अवेलिबल हूं, प्रॉब्लम शायद यह है कि मैं ज्यादा ही अवेलिबल हूं। शायद गलती मेरी ही है।”

हर्षद ने बताया जिंदगी का शॉकिंग किस्सा

बता दें कि हर्षद पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। रितेश देशमुख और फराह खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो लॉकअप (सीजन 2) के प्रीमियर के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने हमेशा अपनी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर क्यों रखा है? रितेश ने पूछा कि टीवी इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा वक्त बिताने के बाद लोग उनके बारे में बहुत कम जानते हैं। तो जवाब में हर्षद ने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ऐसे नहीं थे। जब वह इंडस्ट्री में आए तब वह सोशली काफी एक्टिव थे, लेकिन फिर 2010 में उन्होंने एक साथ अपने दोस्त और गर्लफ्रेंड को खो दिया। उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN