Home BUSINESS NEWS HINDI Silver Rate Today:आज 29 जून को चांदी हुई महंगी, दिल्ली-यूपी-बिहार में ये...

Silver Rate Today:आज 29 जून को चांदी हुई महंगी, दिल्ली-यूपी-बिहार में ये रहा सिल्वर रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: आज 29 जून को बुलियन मार्केट में चांदी महंगी हई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,20,698 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते गुरुवार को चांदी का भाव 2,20,299 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार 26 जून को बुलियन मार्केट मुहर्रम के कारण बंद था। लेकिन आज हफ्ते के पहले बुलियन मार्केट में चांदी का दाम हरे निशान में है। हालांकि, बीते हफ्तों में चांदी का भाव 46,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। अब देखना होगा कि इस हफ्ते चांदी में ट्रेंड क्या रहता है। अगर आप भी आज सोमवार 29 जून को चांदी की ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो सिल्वर रेट जान लीजिए।

देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,20,698 रुपये है। बीते गुरुवार चांदी का रेट 2,20,299 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में 399 रुपये की तेजी नजर आ रही है। दिल्ली में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,206 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,069 रुपये है।

यूपी के लखनऊ में चांदी का भाव

लखनऊ में चांदी का दाम 2,22,414 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां चांदी के दाम में आज 352.80 रुपये की तेजी रही। लखनऊ में पिछला बंद भाव 2,22,061 रुपये प्रति किलोग्राम था। मुंबई में 29 जून को चांदी का भाव 2,20,620 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, हैदराबाद में चांदी का दाम 2,20,740 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

चांदी का भाव 1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में) 10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में)
दिल्ली 2,20,698 2,206
मुंबई 2,20,620 2,206
उत्तर प्रदेश 2,22,414 2,224
बिहार 2,20,300 2,203
राजस्थान 2,20,400 2,204
हरियाणा 2,19,999 2,199
पंजाब 2,19,999 2,19,999

बिहार के पटना में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार 20 जून को चांदी का भाव 2,20,300 रुपये रहा। यहां चांदी के भाव में पिछले बंद से सिर्फ एक रुपये की बढ़त रही। यहां चांदी का भाव बीते हफ्ते 2,20,229 रुपये पर बंद हुआ था।

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,20,400 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां चांदी के भाव में हफ्ते के पहले दिन 101 रुपये की तेजी रही। यहां पिछला बंद भाव 2,20,299 रुपये प्रति किलोग्राम था।

बीते हफ्तों में चांदी 46,000 रुपये हई सस्ती

पिछले कुछ हफ्तों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली। सोने का दाम 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी का भाव 46,000 रुपये तक कम हुआ है। सोने-चांदी के भाव में कमी आने से जहां एक तरफ गहने खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है। ज्वैलर्स का भी कहना है कि दाम कम होने से सर्राफा बाजार में खरीदारी बढ़ी है। अगर आगे दाम और कम होते हैं तो इसका फायदा सेल पर नजर आएगा।

आखिर क्यों कम हो रहा है सोने-चांदी का दाम?

सोने-चांदी के भाव कम के पीछे घरेलू कारणों से ज्यादा इंटरनेशनल मार्केट बड़ी वजह है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, डॉलर के मजबूत होने और सेफ निवेश के ऑप्शन के तौर पर सोने-चांदी की मांग घटने का असर कीमतों पर नजर आया है। यही असर घरेलू बुलियन मार्केट में भी नजर आ रहा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN