Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/Sunil_Lakshman_1789361214613_f5d42e40-65bd-4f39-afec-f42d75e17660_1789361219361_cb29b31c-15bc-4893-a924-427c23651dfb_80806ced-d602-4d78-bf74-0f93ba747c02_1b597d60-e1db-42d8-90bf-a28cf0bbcc00.jpgगणेश चतुर्थी पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुनील लहरी ने अपने दिल की बात फैंस के सामने साझा की है। उन्होंने फैंस से एक विनती की है।
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके एक्टर सुनील लहरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। सुनील लहरी ने अपना एक वीडियो X पर पोस्ट करते हुए लोगों को गणेश चतुर्थी विश की है और साथ ही साथ लोगों से विनती की है कि वह गणपति महाराज को गंदे नालों, कीचड़ या कूड़े में विसर्जित करना बंद करें। सुनील लहरी ने कहा कि लोग जब बप्पा को इतने प्रेम से घर लाते हैं और उन्हें चीजें अर्पित करते हैं तो उन्हें खुशी होती है, लेकिन फिर उन्होंने इसका दूसरा पहलू भी बताया।
‘मेरी विघ्नहर्ता से यह प्रार्थना है कि…’
सुनील लहरी ने अपनी X पोस्ट में कहा, “जय राम जी की। गणपति बप्पा मोरया। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। गणपति जी को हम कई नामों से जानते हैं। उनमें से कुछ नाम जो मैं जानता हूं, जैसे कि गणेश जी, गजानन या विघ्नहर्ता। मेरी विघ्नहर्ता से यह प्रार्थना है कि आप लोगों के हर तरह के विघ्नों को वह दूर करें और आप लोगों को सुखी रखें और स्वस्थ रखें।” ईश्वर से लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए प्रार्थना करने के बाद सुनील लहरी ने गणेश चतुर्थी के एक अन्य पहलू पर भी बात की।
सुनील लहरी ने की भक्तों से शिकायत
‘रामायण’ फेम एक्टर ने अपने वीडियो में कहा, “एक और प्रार्थना है आप लोगों से, गणपति जी को हम बहुत आदर सम्मान और भक्ति भाव से उनका अर्पण करते हैं, उनको विराजमान करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। लेकिन जब उनका विसर्जन करते हैं तो बहुत ज्यादा दुख होता है यह देखकर कि कई बार नालों में, कीचड़ में, या कचरे में पड़े रहते हैं। क्या हम उनका विसर्जन अपने ही घर में किसी बर्तन में करते, और जो उसकी मिट्टी है उसे किसी पूजनीय पौधे, जैसे कि मां तुलसी के पौधे में डाल देते तो पुण्य भी कमा सकते थे। सोचिएगा जरा। विचार कीजिएगा।” वीडियो की आखिर में सुनील लहरी ने अपने फॉलोअर्स को लालबाग-चा-राजा के दर्शन कराए हैं।
क्यों हो रही है पुरानी रामायण की चर्चा?
बता दें कि रामानंद सागर के ‘रामायण’ सीरियल में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया था, कि उसे आज भी सराहा जाता है। अब जब रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण रिलीज होने में कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं, तो ऐसे में पुरानी रामायण की भी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। कुछ लोग जहां इसे पिछली रामायण से कंपेयर कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने रामायण मूवी में अरुण गोविल के काम पर बात की है। बता दें कि रणबीर कपूर की रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी संभाल रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




