Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/Anupamaa_17_June_Promo_1781666976901_1781666982070_45ae5035-81db-4615-a0e8-fbefaa708bd5.jpgAnupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर कोठारी परिवार अनुपमा और उसकी फैमिली को अपने जूतों की नोंक पर लाने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुपमा उनके आगे झुकने से साफ इनकार कर देगी।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम अनुपमा के सामने एक ऐसी शर्त रख देगा, जिसे मानने से वह साफ इनकार कर देगी। अनुपमा तो पीछे नहीं हटेगी, लेकिन परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिग्विजय खुद ही माफी मांगने पहुंच जाएगा। दरअसल शाह निवास में प्रेरणा और अंश की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और रस्मों की शुरुआत से पहले अनुपमा शगुन लेकर कोठारी मेंशन पहुंचेगी। वह सभी को इनवाइट करेगी और प्रेम के हाथ में न्यौते का कार्ड रखेगी।
अनुपमा के जवाब से होगी सिट्टी-पिट्टी गुम
प्रेम हमेशा की तरह यहां भी बदतमीजी करेगा और कार्ड हाथ में लेगा ही नहीं। यह इनविटेशन कार्ड नीचे गिर पड़ेगा, हालांकि सही वक्त पर राही इसे थाम लेगी। अनुपमा कहेगी कि हमारे घर की शादी में जरूर आइएगा। प्रेम हर बार की तरह गुस्से और रौब भरी आवाज में कहेगा- आएंगे, लेकिन एक शर्त है। दिग्विजय सूद को सबके सामने मुझसे माफी मांगनी होगी। अनुपमा साफ इनकार कर देगी और कहेगी- नहीं मांगेंगे प्रेम। शायद इसलिए क्योंकि अनुपमा जानती है कि प्रेम पर हाथ उठाने में दिग्विजय ने कोई गलती नहीं की थी।
अब तक खुद को ही बेचारा मान रहा है प्रेम
प्रेम पर दिग्विजय को हाथ उठाना पड़ा क्योंकि वह अपनी हद पार कर रहा था। हालांकि प्रेम आज तक यही माने बैठा है कि यहां पर भी बेचारा वही है। वह खुद को इसमें विक्टिम मानकर बैठा हुआ है और शायद इसीलिए यह उम्मीद कर रहा है कि सामने वाले पर भावनात्मक दबाव बनाकर ही सही, किसी तरह अपनी इज्जत तो बचा लेगा। हालांकि अनुपमा के साफ इनकार कर देने पर अब एक बार फिर उसके हाथ में कुछ नहीं रह जाएगा। इधर अनुपमा का न्यौता प्रेम रिजेक्ट कर देगा और उधर शाह निवास में लीला हंगामा करने लगेगी।
कोठारियों के सामने माफी मांगेगा दिग्विजय
वह सबके सामने हाय-तौबा मचाते हुए कहेगी- परिवार के बिना प्रीत पूरी नहीं होगी तो रिश्तों के बिना रीत कैसे पूरी होगी? लीला इस फिक्र में है कि अगर कोठारी परिवार के लोग यहां नहीं आएंगे तो फिर यह शादी और रीति-रिवाज अधूरे रह जाएंगे। दिग्विजय के दिल पर यह बात चोट करेगी और वह अपनी इज्जत से ऊपर शाह परिवार के मान को रखेगा। वह हल्दी रस्म वाले दिन कोठारी मेंशन पहुंच जाएगा और यहां पर प्रेम उसका स्वागत करने की बजाए बदतमीजी से पेश आएगा और पूछेगा- अब क्या लेने आए हैं? दिग्विजय खामोश खड़ा रहेगा, लेकिन माना जा रहा है कि वह माफी मांगकर प्रेम को शादी में आने की बात कहेगा, लेकिन क्या कोठारी परिवार वाले बड़ा दिल दिखा पाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






